फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल में किसानों का हंगामा, तौल क्लर्क से मारपीट 

Mon, 07 May 2018 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चीनी मिल में हंगमा करते किसानों को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोरना चीनी मिल में बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्रॉलियों का पहले गन्ना तौलने को लेकर किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि कुछ किसानों ने तौल कांटे के क्लर्क के साथ भी मारपीट कर दी।
विज्ञापन


पुलिस को भी किसानों का आक्रोश झेलना पड़ा। इसके विरोध में तौल क्लर्कों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया। मिल अधिकारियों ने क्लर्कों की सुरक्षा का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर तौल शुरू हो सकी। उधर, इस मामले में मिल के प्रबंधक ने एक किसान के विरुद्ध तहरीर दी है।

दि गंगा किसान चीनी मिल मोरना में शनिवार की शाम की शिफ्ट में गांव अथाई, मुझेड़ा, बरुकी, रसुलपुर, भंडूरा, ककराला, मोरना, रहकड़ा आदि गांव के किसान मिल गेट पर टोकन नंबर से गन्ना कांटे पर तौल करा रहे थे। भीड़ अधिक होने से मिल प्रशासन ने किसानों की सुविधा के लिए रात 10 से 2 बजे की शिप्ट को बंद करा दिया।
विज्ञापन


इस पर रात 2 बजे से 6 बजे तक वाली भोकरहेड़ी शिप्ट के किसानों ने मिल में हंगामा खड़ा कर दिया। मुख्य गन्ना अधिकारी राजकुमार सिरोही ने बताया कि भोकरहेड़ी के किसान ट्रैक्टर ट्रॉली के बंफर से गेट को तोड़ते हुए मिल के अंदर घुस गए और तौल कांटे पर 150 टोकन नंबर पहले वाली ट्रॉली को जबरदस्ती चढ़ाकर क्लर्क सतवीर को तौल करने का कहा।

उसने कंप्यूटर के द्वारा ट्रॉली टोकन को नहीं पकड़ने की बात किसानों के सामने रखी। इस पर भोकरहेड़ी के किसानों ने  उसके साथ अभद्रता की। मिल कर्मचारी के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर क्लर्क गन्ना तौलने से मना कर मिल परिसर से बाहर चले गए।

वहीं, 6 बजे से 10 बजे वाली शिप्ट के किसान हवा सिंह, श्यामबीर, ओमकार, इटंल, रामबीर, वीरेंद्र आदि किसानों ने नंबर दो में ट्रॉली तौलने को लेकर मिल को रात 2 बजे बंद कराते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामेकी सूचना पर पुलिस मिल में पहुंची। पुलिस को भी किसानों का विरोध झेलना पड़ा।

मिल के सीसीओ राजकुमार, सीओ अवधेश सिंह, ईडीपी मुकेश वर्मा, सुपरवाइजर कुलबीर सहरावत से मामले की जानकारी लेते हुए क्लर्कों की सुरक्षा का आश्वासन देकर तौल शुरू कराई।  
उधर, मिल के प्रबंधक प्रबुद्ध चौबे ने भोकरहेड़ी निवासी किसान रामबीर पुत्र ऋषिपाल के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में प्रबंधक ने आरोप लगाया कि किसान ने बिना नंबर के ट्रैक्टर ट्रॉली तौल कराने और मिल को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया है। एसएसआई लेखराज सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल करने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें