फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतपेटियों से आज खुलेगा प्रत्याशियों का भाग्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मतपेटियों से आज खुलेगा प्रत्याशियों का भाग्य
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों का भाग्य रविवार को मतपेटियों से खुुलेगा। प्रशासन ने मतगणना की तैयारी कर ली है। जिले के सभी नौ ब्लाकों के जिला पंचायत, प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य की मतगणना सीसीटीवी कैमरों की नजर में होगी। एक साथ 250 टेबल पर मतगणना होगी, प्रत्येक टेबल पर आठ कर्मचारी गिनती के लिए लगाए गए हैं। प्रत्येक मतगणना स्थल पर एक कोविड मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है जो कोविड के नियमों का पालन कराएगा।
एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि जिले में मतगणना को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सदर और खतौली ब्लाक की गिनती मंडी स्थल पर होगी। अन्य सभी ब्लाकों के प्रत्याशियों के वोटों की गिनती ब्लाक मुख्यालय के इंटर कॉलेजों में हो रही है। इनमें सदर ब्लाक में 40 टेबल पर गिनती होगी। खतौली में 33, मोरना में 27, बघरा में 30, जानसठ में 30, बुढ़ाना में 26, पुरकाजी में 20, शाहपुर में 18, चरथावल ब्लाक में 26 टेबिल पर गिनती होगी। सदर की मतगणना नवीन मंडी स्थल पर होगी, खतौली की मतगणना मंडी स्थल पर की जाएगी।
विज्ञापन

बघरा की स्वामी कल्याणदेव इंटर कॉलेज, चरथावल की गांधी इंटर कॉलेज, पुरकाजी की सुक्खनलाल इंटर कॉलेज, बुढ़ाना की डीएवी में, मोरना की कल्याणदेव इंटर में, जानसठ की डीएवी इंटर में, शाहपुर की राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में होगी। सभी मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मतगणना का कार्य तेजी से चलाने के लिए एक टेबिल पर आठ कर्मचारी लगाए गए हैं। एक कर्मचारी की 12 घंटे की ड्यूटी रहेगी। उन्होंने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए प्रत्येक मतगणना स्थल पर एक मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। पल्स ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनिंग से जांच की जाएगी। स्वस्थ लोगों को ही अंदर भेजा जाएगा।
सुबह आठ बजे शुरू होगी मतगणना
मुजफ्फरनगर। मतगणना में शामिल होने वाले कर्मचारियों को प्रशासन ने सुबह सात बजे मतगणना स्थल पर बुलाया है। पहले आकर ये तैयारी करेंगे और आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना कर्मचारी लगातार 12 घंटे रात आठ बजे तक मतगणना करेंगे। इसके बाद दूसरी शिफ्ट शुरू होगी।
ग्राम प्रधान की पहले होगी घोषणा
मुजफ्फरनगर। मतगणना में सबसे पहले ग्राम प्रधान पद के विजेताओं की घोषणा की जाएगी। इसके बाद ग्राम पंचायत सदस्य पद के, इसके बाद बीडीसी सदस्य पद के विजेताओं की ब्लाक पर ही एआरओ द्वारा घोषणा की जाएगी। जिला पंचायत के वार्ड सदस्य पदों के विजेताओं की घोषणा जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत कार्यालय पर की जाएगी।
विज्ञापन

डबल बैरीकेडिंग से रहेगी कड़ी सुरक्षा
मुजफ्फरनगर। मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सभी ब्लॉक पर मतगणना स्थलों पर डबल बैरीकेडिंग कर सुरक्षा की जाएगी। कोविड के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। प्रत्याशियों, एजेंटों और मतदान कर्मियों को बिना आई कार्ड के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। कोरोना कर्फ्यू भी लागू रहेगा। इस दौरान बिना वजह बाहर घूमने वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मतगणना स्थल के आसपास भीड़ नहीं होने दी जाएगी। सख्ती से नियमों का पालन कराया जाएगा। सभी ब्लॉक पर मतगणना स्थल पर एसडीएम के साथ सीओ को नियुक्त किया गया है।
इन पदों के लिए मतगणना
पद संख्या
जिपं सदस्य 43
ग्राम प्रधान 498
बीडीसी 1085
ग्राम पंचायत सदस्य 6726
जिले में ब्लॉक 9
सभी पदों पर प्रत्याशी 13215
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें