संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। सरकार की आरडीएसएस योजना के अंतर्गत 33 केवी लाइन के जर्जर तार, पोल बदलने का कार्य जारी है। इसके कारण पांच उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति चार घंटे बाधित रहेगी।
विभाग के एक्सईएन अजीत सिंह यादव ने बताया कि आज बुधवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिराल, परासौली, कुरालसी, जौला व डूंगर उपकेद्रों पर जर्जर तार, पोल बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके कारण चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
एक्सईएन ने बताया विद्युत वितरण क्षेत्र को मजबूत करने के लिए भारत सरकार द्वारा आरडीएसएस योजना शुरू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य विद्युत वितरण क्षेत्र में सुधार करके बिजली की आपूर्ति को बेहतर बनाना और ग्राहकों को अधिक विश्वसनीय और किफायती सेवाएं प्रदान करना है।