फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की हत्या का मामला: साथी सिपाही का कराया नार्को टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

- 12 अप्रैल 2021 को सिविल लाइन थाने की सिपाही अखिल कपासिया की हुई थी मौत
- 14 माह में सबूत न जुटा पाने वाली पुलिस ने अपनाई यह प्रक्रिया
पंकज ऐरन
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन में तैनात रहे 2016 बैच के सिपाही अखिल कपासिया की मौत का मामला 14 माह बाद भी राज बनकर रह गया है। प्रकरण हत्या और आत्महत्या के बीच फंसा है। पुलिस ने सच का पता लगाने के लिए आरोपी साथी सिपाही का नार्को टेस्ट कराया, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। पुलिस अभी भी जांच में उलझी है।
यह था मामला
सिविल लाइन थाने में तैनात बुलंदशहर निवासी सिपाही अखिल कपासिया पुलिस लाइन में रहता था। उसका साथी सिपाही कृष्ण मावी अपने साथी अनुज के साथ नई मंडी कोतवाली के मोहल्ला देवपुरम में किराए के कमरे में रहता था। तबादला होने पर अनुज सहारनपुर चला गया था। इसके बाद कृष्ण मावी सिपाही अखिल के साथ रहने उसके कमरे पर चला गया था। 11 अप्रैल 2021 की रात दोनों सो गए। 12 अप्रैल की सुबह अखिल का शव मिला था। उसकी गोली लगने से मौत हो गई थी। हत्या का शक जताते हुए नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। यह मामला आज तक हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हैं। परिजन हत्या और पुलिस अधिकारी आत्महत्या बता रहे है।
विज्ञापन

दाहिने हाथ में तमंचा, बाई कनपटी में लगी गोली
परिजनों के मुताबिक मृतक सिपाही की बाई कनपटी में गोली लगी थी जबकि उसके दाहिने हाथ में तमंचा मिला था। सवाल उठाया था कि गोली बाई कनपटी में कैसे लगी।
इसलिए कराया नार्को टेस्ट
इस मामले में कोई गवाह नहीं है। सिपाही कृष्ण मावी का कहना था कि जिस समय गोली चली, उस समय वह बाथरूम में था। सच सामने के लिए पुलिस ने एक से छह जून तक नार्को टेस्ट कराया। जिले में नार्को टेस्ट का पहला मामला है।
विज्ञापन

यह हैं नार्को टेस्ट-
आरोपी व्यक्ति से सच उगलवाने के लिए किया जाता है। इस टेस्ट को फोरेंसिक एक्सपर्ट, जांच अधिकारी, डॉक्टर और मनोवैज्ञानिक आदि की मौजूदगी में किया जाता है।
यह गंभीर मामला है। सच का पता लगाया जाना जरूरी है। इसलिए आरोपी सिपाही का नार्को टेस्ट कराया गया। अभी मामले में जांच चल रही है।- अर्पित विजयवर्गीय, एसपी सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें