फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तितावी के युवक ने हिमाचल प्रदेश में लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी के युवक ने हिमाचल प्रदेश में लगाई फांसी
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव नरोत्तमपुर माजरा निवासी युवक ने हिमाचल प्रदेश के कालाआम जनपद में फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी 19 जून को शादी होनी थी।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव नरोत्तमपुर माजरा निवासी अरुण (23 वर्ष) पुत्र रतन सिंह काफी समय से हिमाचल प्रदेश के जनपद कालाआम स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। वह फैक्टरी परिसर में ही स्थित आवास में रहता था। परिजनों के अनुसार, हाल ही में उसका रिश्ता मंसूरपुर निवासी युवती से तय हुआ था और 19 जून को उसकी शादी होनी थी। रविवार रात अरुण ने फैक्टरी परिसर स्थित अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा आत्महत्या की सूचना मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार सुबह ही परिजन कालाआम के लिए रवाना हो गए। शाम को युवक का शव उसके घर पहुंचा, जिसके बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवक ने आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें