ढांसरी नहर से मिली बच्ची की लाश
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव नंगला बुजुर्ग स्थित झाल के पुल से महिला द्वारा दो मासूम बच्चियों के साथ गंगनहर में छलांग लगाने के करीब पांच घंटे बाद उसकी छोटी बेटी मिशवा (2) का शव ककरौली क्षेत्र के गांव ढांसरी में नहर से बरामद हो गया है। ढांसरी नहर घटनास्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर है। बच्ची का शव ढांसरी नहर से मिलने के बाद पुलिस ने भी अब अन्य शवों की तलाश के लिए घटनास्थल से आगे फोकस कर दिया है। सीओ राममोहन शर्मा ने बताया कि महिला की छोटी बेटी का शव ढांसरी नहर से बरामद कर लिया गया है। सीओ ने बताया कि यदि पीड़ित परिजन चाहेंगे तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, अन्यथा पंचनामा भरकर उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।