फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BKU News: पंचायत में टिकैत बोले, श्रीकांत त्यागी को बिना शर्त रिहा किया जाए, कही ये बड़ी बात

Wed, 17 Aug 2022 09:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। टिकैत ने कहा कि श्रीकांत त्यागी को बिना शर्त रिहा किया जाए। उन्होंने कहा कि 21 अगस्त को नोएडा की महापंचायत में हम भी न्याय के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि नोएडा के श्रीकांत त्यागी को बिना शर्त रिहा किया जाए। त्यागी समाज के लोग देशभक्त हैं, शिक्षित हैं। प्रकरण को बातचीत के माध्यम से सुलझाया जा सकता था। 21 अगस्त को नोएडा में होने वाली महापंचायत में वह भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में चीनी मिल पर आयोजित पंचायत में शामिल होने पहुंचे भाकियू अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि श्रीकांत त्यागी पर आरोप के बाद सरकार ने गैंगस्टर लगाकर उसे 25 हजार का इनामी बना दिया। यह प्रकरण बातचीत के माध्यम से भी सुलझाया जा सकता था। 

उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि श्रीकांत त्यागी से गैंगस्टर हटाए और उसे बिना शर्त रिहा करे। महिला के आरोपों की जांच सरकार को निष्पक्ष एजेंसी से करानी चाहिए। त्यागी समाज हमेशा भारतीय किसान यूनियन में डटकर रहा है। समाज ने किसानों के हर मोर्चे पर साथ दिया है, हम उनके साथ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन थी शाइना: कब्रिस्तान के पास मिली थी सिर कटी लाश, पहचान हुई तो खुले खौफनाक राज, अफसर भी हैरान

उन्होंने कहा कि 21 अगस्त को नोएडा की महापंचायत में हम भी न्याय के लिए जाएंगे। त्यागी समाज ने यह पंचायत समाज की गरिमा के लिए बुलाई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें