संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। महावीर चौक के पास स्वरूप स्कवायर मॉल के चौकीदार की शुक्रवार की रात तीन युवकों ने पिटाई की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है।
सिविल लाइन की केवलपुरी निवासी मोहित पाल महावीर चौक स्थित स्वरूप स्कवायर मॉल में चौकीदार है। शुक्रवार रात में वह अपनी ड्यूटी पर मौजूद था। इसी दौरान उसने पास की गली में एक घर के सामने लघुशंका कर दी। इससे गुस्साए तीन युवकों ने उसकी पिटाई कर दी।
पीडि़त ने किसी तरह डायल 112 पर सूचना दी। घायल के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने रात में ही घायल का मेडिकल कराया। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने महावीर चौक निवासी लक्ष्य और उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।