फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: धोखाधड़ी से अनाज खरीदने वाले तीन युवक दबोचे, छह फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
- गेहूं की गाड़ी लेकर भागते समय पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

भोपा (मुजफ्फरनगर)। तौल कांटा में गड़बड़ी कर गांव दर गांव गेहूं खरीद रहे तीन युवकों को भोकरहेड़ी में किसानों ने दबोच लिया। छह आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए। आरोपियों ने भागने के दौरान टक्कर मारकर पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

बृहस्पतिवार को आधा दर्जन किसानों के साथ थाने पहुंचे भोकरहेड़ी निवासी प्रणवीर सिंह ने बताया कि कुछ युवक पिकअप गाड़ी लेकर भोकरहेड़ी में अनाज की खरीदारी करने के लिए आए थे। 20 क्विंटल गेहूं बेचा गया था। आरोपियों ने तौल कांटा की गड़बड़ी कर तीन क्विंटल गेहूं की हेराफेरी की थी।
विज्ञापन

किसान प्रणवीर ने गेहूं खरीद करने आये एक युवक का मोबाइल नंबर भी ले लिया था। उन्होंने युवक को कॉल की और गेहूं बेचने की इच्छा जताई। बृहस्पतिवार को युवक उनके बुलाने पर गेहूं खरीद करने के लिए आ गए। उन्होंने तौल के दोरान 10 क्विंटल गेहूं में से लगभग 80 किलो गेहूं कम कर दिए। किसानों ने इसकी पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

इसी दौरान आरोपी अपनी गाड़ी लेकर रफूचक्कर होने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। पुलिस और ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीन युवकों को पिकअप गाड़ी सहित दबोच लिया। छह आरोपी मौके से भाग गए। भागने के दौरान आरोपियों की गाड़ी ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने गेहूं भरी पिकअप गाड़ी और तौल कांटे को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें