फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारित शिक्षा मानव जीवन की उन्नति का आधार : सुकामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरथावल। चोटीपुरा गुरुकुल से पधारीं पद्मश्री बहन सुकामा ने कहा संस्कारित शिक्षा मानव जीवन की उन्नति का आधार है। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चल रहे चतुर्वेद पारायण यज्ञ के चौथे दिन प्रस्तुत भजन-प्रवचनों पर लोग भाव विभोर हो गए।
बृहस्पतिवार को यज्ञ के ब्रह्मा पतंजलि विश्व विद्यालय हरिद्वार के आचार्य डॉ योगेश रहें। उन्होंने वैदिक मंत्रोचार के साथ यज्ञ प्रारंभ किया। विशिष्ट अतिथि सेवाराम ने कहा कि संस्कृति को दोहन से बचाना नितांत जरूरी है। उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती के नारे 'वेदों की ओर लौटो' तथा सत्यार्थ प्रकाश के उपदेशों के अनुगामी होने की बात कही। आचार्य महेश शास्त्री ने प्रेरणादायक गीत 'मूर्ख बंदे क्या है रे जग में तेरा...' सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की छात्रा अविका त्यागी के भजन 'सृष्टि रचने वाले कितना महान है तू..' को सराहा गया। श्रीपाल त्यागी, राज कुमार त्यागी, बड़कली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अविनाश त्यागी, अरविंद त्यागी, आशुतोष शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें