फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला, सचिव के लिए चार में कड़ा संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए मंगलवार को प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। प्रत्याशियों ने चेंबरों पर पहुंचकर वकीलों से समर्थन मांगा। चुनाव के लिए मतदान बुधवार को होगा, जबकि बृहस्पतिवार को मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद शर्मा, प्रदुम्न भेटवाल और अजय कुमार पंत के बीच मुकाबला है। सचिव पद के लिए चांदबीर सैनी, प्रमोद कुशाल, दीपेश गुप्ता और विनोद चौधरी के बीच कड़ा संघर्ष होगा। चारों ही प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अन्य पदों पर भी कड़ा संघर्ष इन प्रमुख पदों के अलावा, कोषाध्यक्ष पद पर भी त्रिकोणीय मुकाबला होगा, जहां मोहम्मद नईम, अनुज शर्मा और रघुनाथ सिंह के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा। अन्य पदों के लिए भी प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है, जिससे चुनाव परिणाम काफी दिलचस्प होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें