फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरियों का खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। इबादुल्लापुर और चौंदाहेड़ी गांव में हुई चोरियों का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस ने चोरी की माल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला गुज्जरवाड़ा निवासी शाहरुख और तलहेड़ी चुंगी निवासी इमरान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों ने इबादुल्लापुर गांव निवासी दिलशाद के ट्रक से दो बैटरी चोरी किए थे। जिन्हें आरोपियों की निशानदेही पर तलहेड़ी चुंगी से बरामद कर लिया गया है। वहीं, पुलिस ने चौंदाहेड़ी गांव में मोबाइल की दुकान में चोरी के मामले में गांव के गुरमीत को गिरफ्तार कर चोरी किए गए दो मोबाइल बरामद किए हैं। पीड़ित दुकान मालिक दुष्यंत ने गुरमीत के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया हुआ था। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें