फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के तीन पुलिसकर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री अवॉर्ड

विज्ञापन
एसआई विनय कुमार, जिन्हें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पुरस्कार मिलेगा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
जनपद के तीन पुलिसकर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री अवॉर्ड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। करीब तीन साल पूर्व देवबंद मार्ग पर हुए 50 हजारी विकास जाट के एनकाउंटर में शामिल तीन पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक गैलेंट्री अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। तीनों पुलिसकर्मियों को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने छह फरवरी 2018 को देवबंद मार्ग पर गांव मलीरा के सामने एक पेट्रोल पंप के पास हुई मुठभेड़ में गांव खांजापुर निवासी 50 हजार के इनामी विकास जाट को ढेर किया था। तत्कालीन शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कपरवान के नेतृत्व में हुए इस एनकाउंटर में एसआई विनय शर्मा (वर्तमान भौराकलां थाना प्रभारी), एसआई सुनील कुमार (वर्तमान वहलना चौकी प्रभारी) और आरक्षी अमित तेवतिया भी शामिल थे। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि उक्त एनकाउंटर में शामिल इन तीनों पुलिसकर्मियों को पुलिस विभाग के सर्वोच्च राष्ट्रपति पदक गैलेंट्री अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। तीनों पुलिसकर्मियों को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। वहीं, एसएसपी अभिषेक यादव ने भी गैलेंट्री अवॉर्ड के लिए नामित होने वाले तीनों पुलिसकर्मियों की हौसलाअफजाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें