फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: टाटा नमक के कॉपीराइट एक्ट में तीन लोगों का चालान, खाली थैलियां और एक सीलिंग मशीन बरामद

Fri, 26 Aug 2022 11:12 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, खतौली।

सार

शुक्रवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के अलावा विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजार में बृहस्पतिवार को पकड़े गए 167 किलोग्राम नकली टाटा नमक के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ कर उनका चालान कर दिया। टाटा नमक कंपनी के सीनियर मैनेजर पुनीत ढींगरा और टीम लीडर मोहम्मद तौकीर चौधरी बृहस्पतिवार को जैन मंडी सुनील कुमार मनीष कुमार किराना स्टोर पर पहुंचकर उनके गोदाम की तलाशी ली थी। 150 किलोग्राम टाटा नमक के एक-एक किलोग्राम के पैकेट, 598 टाटा नमक की खाली थैलियां और एक सीलिंग मशीन बरामद की गई। जैन मंडी निवासी मनीष कुमार को पकड़ लिया गया था। 

विज्ञापन


इसके बाद जीटी रोड स्थित स्वास्तिक किराना स्टोर पहुंचकर जांच की तो वहां भी टाटा नमक की नमक की थैलिया बरामद हुई थी। पुलिस ने मोहल्ला जैन नगर निवासी कमल गर्ग और जैन मंडी निवासी सुभाष चंद जैन को गिरफ्तार कर लिया था। मोहम्मद तौकीर चौधरी ने कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें