फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: उत्तराखंड रोडवेज बस की टक्कर से दो दोस्तों समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रतनपुरी थाना क्षेत्र में उत्तराखंड परिवहन निगम की बस ने पहले बाइक और फिर स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायलों को मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया । घायल महिला राधिका (24), स्कूटी सवार चचेरे भाइयों शामली के कैड़ी बाबरी निवासी अन्नू (21) और आदित्य(19) की मौत हो गई।
विज्ञापन


मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के गांव दादरी निवासी अनुज (26) अपनी पत्नी राधिका और चार माह की बेटी आराध्या के साथ बाइक पर सवार होकर मंगलवार रात अपनी ससुराल कुतुबपुर जा रहा था। रतनपुरी थाना क्षेत्र में हाईवे पर केसर हवेली रेस्टोरेंट के पास देहरादून जा रही बस ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गए। इसके बाद अनियंत्रित बस ने आगे चल रही स्कूटी में भी टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव कैड़ी बाबरी निवासी अन्नू और आदित्य घायल हो गए। चालक बस को छोड़कर फरार हो गया।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को मोदीपुरम अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला राधिका और अन्नू व आदित्य की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल अनुज और उसकी बेटी आराध्या का उपचार चल रहा है। दादरी निवासी विनोद ने रतनपुरी में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें