मुजफ्फरनगर। जनपद में बुधवार को कोरोना संक्रमित तीन लोग मिले हैं।
सीएमओ ने बताया कि बुधवार को 876 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से तीन लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा पांच मरीज स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमित 18 मरीज रह गए है, जिनका उपचार चल रहा है। इसके अलावा जनपद में 4218 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। टीकाकरण केंद्रों पर 2240 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिनमें से 1328 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 912 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। उन्होंने बताया कि जनपद में ऑनलाइन स्लॉट लेकर 18 से 44 आयु वर्ग में 1978 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया है। बृृृृहस्पतिवार को शहर और जनपद में 22 स्थानों पर टीकाकरण कैंप लगाए जाएंगे।