संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव टिटौड़ा में बुधवार की रात तीन लोगों को बच्चा चोर समझ कर पीट दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को तीनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव टिटौड़ा में तीन व्यक्ति अपने किसी परिचित के यहां दावत पर आए थे। उन्हाेंने मछली खाने की इच्छा जताई। इस पर तीनों गांव में ही स्थित तालाब पर मछली पकड़ने के लिए चले गए। तीनों लोगों को देखकर किसी ने बच्चा चोर कहकर शोर मचा दिया। शोर होने पर जाग हो गई। तीनों व्यक्ति भागने लगे। ग्रामीणों ने तीनों को पकड़कर पिटाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को पकड़कर चौकी ले आई। उन्होंने बताया कि वह दावत में आए थे, वह चोर नहीं है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद तीनों को छोड़ दिया।