फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डेंगू के तीन नए मरीज मिले, 127 पहुंची संख्या, फ्लू जैसे लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुखार से पीड़ित तीन रोगी डेंगू पाजीटिव पाए गए हैं। जनपद में डेंगू पाजीटिव मरीजों की संख्या 127 पर पहुंच गई है। डॉक्टरों का कहना है कि डेंगू के शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं। जिला अस्पताल में डेंगू पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। जहां 25 बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन


ठंड का मौसम धीरे-धीरे आ रहा है। मौसम बदलने के साथ ही वायरल बुखार ने भी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। इस बीच धीरे-धीरे डेंगू का संक्रमण भी लोगों पर हमला कर रहा है। दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुखार से पीड़ित चल रहे तीन लोगों में डेंगू पाजीटिव की पुष्टि हुई है। जिनमें दो मरीज खतौली और एक शहरी क्षेत्र का है। इस तरह जनपद में डेंगू पाजीटिव मरीजों की संख्या 127 पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें