फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में फेंके गए तीन मोबाइल, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में फेंके गए तीन मोबाइल फोन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में बृहस्पतिवार दोपहर अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक-एक कर चार पैकेट फेंके गए। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि गांधी कॉलोनी की साइड से सटी जेल की दीवार के ऊपर से दोपहर करीब 12.40 बजे बैरक संख्या चार के अहाते में ये पैकेट फेंके गए। मौके पर उस समय बैरक प्रभारी हेड जेल वॉर्डर नंदकिशोर और बंदी नंबरदार ने तत्काल सभी पैकेट अपने कब्जे में ले लिए। इन सभी पैकेट को जेल अधीक्षक कार्यालय में ले जाकर खोला गया, जिसमें से तीन मोबाइल, तीन मोबाइल बैटरी और चार चार्जर बरामद किए गए। जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज नई मंडी थाना पुलिस को देकर अज्ञात के खिलाफ इस बाबत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें