फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश की सुरक्षा के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवंशों की सुरक्षा के निर्देश
विज्ञापन

मंसूरपुर। आंदोलन जन कल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार ने बताया कि तीन जून को प्रमुख सचिव राजेंद्र तिवारी को भेजे पत्र में मंसूरपुर में डिवाइडर व सड़क पर बैठे काफी संख्या में बेसहारा गोवंश का मुद्दा उठाया था। उन्होंने बताया था कि मंसूरपुर में बेसहारा गोवंश के लिए न कोई चरागाह है, ना ही पानी की व्यवस्था है। बेसहारा पशु भूखे, प्यासे सड़क पर बैठे रहते हैं या घूमते रहते हैं। वाहनों से टकराकर चोटिल भी हो रहे हैं और अपनी जान गंवा रहे हैं। निदेशक पशुपालन विभाग के निदेशक ने मुख्य पशु शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर को स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर मंसूरपुर में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश को संरक्षित करने के आदेश दिए हैं। प्रमोद कुमार का कहना है कि अगर उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो वे समस्या को मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराएंगे। मंसूरपुर पुलिस तथा स्थानीय भाजपा नेता नंदकिशोर पांचाल का भी कहना है कि पिछले तीन महीने में कई गोवंश वाहनों से टकराकर अपनी जान गंवा चुके हैं। इस पर शासन ने मुख्य पशु शिक्षा अधिकारी को गोवंश को बचाने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें