फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक से तीन अधिवक्ता बने एडीजीसी क्रिमनल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। शासन द्वारा जारी जिला सहायक शासकीय अधिवक्ताओं की सूची में चरथावल ब्लॉक से तीन अधिवक्ताओं का मनोनयन होने पर हर्ष की लहर दौड़ गई। चरथावल से पहली बार एडीजीसी क्रिमनल पद पर किसान देवदत्त त्यागी के बेटे अमित त्यागी का चयन हुआ है। उनके चयन पर किसान सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन कुबेर दत्त त्यागी, नगर पंचायत चेयमरैन सतेंद्र त्यागी पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल, अधिवक्ता अतुल वर्मा, विनेश त्यागी आदि ने खुशी का इजहार करते हुए बधाई दी। वही बधाई कलां के पूर्व प्रधान विजय पाल के भतीजे नीरजकांत मलिक का सूची में नाम आने पर गांव एवं आसपास के लोगों ने उन्हें बधाई दी। बुड्ढ़ाखेड़ा से सतेंद्र कुमार भी एडीजीसी क्रिमनल के पद पर सरकार द्वारा चुने गए है। जिले की विभिन्न न्यायालयों में क्रिमनल और दीवानी मामलों में सरकार की तरफ से पैरवी करने के लिए शासन ने लंबी इंतजार के बाद 19 अधिवक्ताओं का मनोनयन सरकारी वकील के लिए किया है।
विज्ञापन

देवबंद सभासद के पुत्र समेत तीन पर मुकदमा
चरथावल। देवबंद के पूर्व सभासद और भाजपा नेता धारा सिंह के हत्यारोपी कंवरपाल पर जानलेवा हमला करने के मामले में मिल अधिकारी समेत तीन को नामजद करते हुए छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बुधवार दोपहर मुथरा निवासी कंवरपाल अपने भाई रविंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर देवबंद कोर्ट में जा रहे थे। उसी दौरान चरथावल के जंगल में पावटी मार्ग पर कंवरपाल को कार सवार हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल का मेरठ के मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। घटना की रिपोर्ट घायल के भाई रविंद्र ने मृतक धारा सिंह के पुत्र एवं एक मिल अधिकारी समेत तीन को नामजद करते हुए छह के खिलाफ दर्ज कराई है। हमले में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार में सवार तीन हमलावरों का अज्ञात दर्शाया गया है। विदित हो कि पिछले वर्ष अक्तूबर में देवबंद के भाजपा नेता धारा सिंह की हत्या के मामले में कंवरपाल और रविंद्र दोनों जेल गए थे। करीब दो महीने पहले ही दोनों जमानत पर बाहर आए है। पुलिस पूरे मामले को उसी रंजिश से जोड़कर मुकदमे की विवेचना कर रही है। हालांकि हमले के बाद से ही पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। मामला हाइप्रोफाइल होने के कारण पूरा घटनाक्रम आला अफसरों के संज्ञान में है। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तफ्तीश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें