फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में मां-बेटे सहित तीन की मौत, दो घायल

विज्ञापन
खतौली हाईवे पर कार और ट्रक की हुई टक्कर।
विज्ञापन
खतौली बाईपास पर तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होने से हुआ हादसा
विज्ञापन




मेरठ के किठौर क्षेत्र के गांव छुछाई के रहने वाले थे तीनों मृतक



संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित खतौली बाईपास पर शनिवार को एक कार तेज रफ्तार पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर टकराने के बाद उछलकर दूसरी ओर पहुंच गई और सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो साल के बच्चे सहित दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


तेज रफ्तार को हादसे के पीछे वजह बताया जा रहा है। हादसे के बाद राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इनमें राजेश देवी (50) पत्नी राजपाल निवासी छुछाई, थाना किठौर, मेरठ की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बालक सहित चार लोगों को एंबुलेंस की मदद से मेरठ के फ्यूचर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सोहनवीर (30) पुत्र राजपाल और अंकित (25) पुत्र राजकुमार निवासी छुछाई की भी मौत हो गई। घायल सोनिका पुत्री सोहनवीर और यश (डेढ़ साल) का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हुई कार को सड़क किनारे खड़ा कराकर यातायात सुचारू कराया। कार सवार लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और मुजफ्फरनगर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें