सड़क हादसे में तीन घायल
मुजफ्फरनगर, खतौली। थाना सरधना के गांव निराला निवासी तिलक राम पुत्र फूलसिंह अपनी पत्नी कमलेश व बच्चे विशेष के साथ बाइक से गांव बड़सू आया था। शाम को वह वापस घर जाते समय जब वह हाईवे पर बुढ़ाना अंडरपास के निकट पहुंचा। तभी पीछे से तेज गति से आई कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।