खतौली की सीएचसी में चिकित्सकों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
- फोटो : KHATAULI
स्वास्थ्य कर्मचारियों को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर, खतौली। सीएचसी में कोविड-19 में कार्य करने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को दा इंकलाब संगठन पदाधिकारी डॉ. शाहनवाज व ओसामा के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्लाक के सभी चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे। डॉ. अवनीश कुमार सिंह प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गालिबपुर, डाक्टर कपिल, डॉ. विकास, डॉक्टर सुप्रिया, डॉ. शताक्षी, रवींद्र जैन, शिवराज सिंह, अंजुम, परवेज कुरैशी, देवेंद्र लोहित बीसीपीएम, जावेद सतवीर सिंह आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।