फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गैंगस्टर के तीन दोषियों को दो-दो साल की सजा

Wed, 11 Oct 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गैंगस्टर के तीन दोषियों को अलग-अलग मुकदमें में अदालत ने दो-दो साल की सजा सुनाई है। पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार ने फैसला सुनाया। विशेष लोक अभियोजक दिनेश सिंह पुंडीर और राजेश शर्मा ने बताया कि लूटपाट की वारदातों के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष चमन सिंह ने 31 अक्तूबर 2014 में गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसके अलावा दूसरे प्रकरण में शराब तस्करी के मामले में पटियाला के चमारू निवासी गुरसेवक के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। अदालत ने दोषी आरिफ, सुहैल और दूसरे मुकदमे के आरोपी गुरसेवक को दो-दो वर्ष के कारावास और 5000-5000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें