फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आश्रम के तीन कर्मचारियों पर योगिनी राज नंदेश्वरी की हत्या का आरोप

Tue, 06 Jun 2023 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शुकतीर्थ योगिनी प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते अरूण व मांगेराम आदि।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, भोपा। शुकतीर्थ स्थित महाशक्ति सिद्ध पीठ की संचालिका योगिनी राज नंदेश्वरी के निधन का मामला तूल पकड़ रहा है। सोमवार को लोगों ने थाना प्रभारी से मिलकर आश्रम के तीन कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस बारे में पुलिस को प्रार्थना पत्र भी दिया गया।
विज्ञापन


त्यागी समाज के नेता मांगेराम त्यागी के साथ दर्जनों लोग भोपा थाने पहुंचे। मेरठ निवासी अरुण त्यागी ने प्रार्थना पत्र में देकर महाशक्ति सिद्ध पीठ में कार्यरत तीन कर्मचारियों पर आश्रम की संचालिका योगिनी राज नंदेश्वरी की हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि भगवान श्रीराम की 108 फिट ऊंची मूर्ति स्थापना के लिए करोड़ों रुपए संचालिका योगिनी ने चंदे में एकत्र किए थे। उन्हें हड़पने के लिए तीनों लोगों ने मिलकर राज नंदेश्वरी की 27 अप्रैल को हत्या कर उसके शव को बिना आश्रम कमेटी के सदस्यों को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया है। जबकि साधु संतों का शरीर पूरा हो जाने पर उन्हें समाधि दी जाती है। साजिश के साथ व सबूत मिटाने को चिता लगाकर उनका अंतिम संस्कार किया गया है।
इस दौरान विभुति त्यागी, विदित त्यागी, रोहन त्यागी, राहुल त्यागी आदि मौजूद रहे।

इन्होंने भी उठाई थी जांच की मांग
दस दिन पहले जिला गाजियाबाद डासना पीठ के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज ने एसएसपी से मुलाकात कर साध्वी की मृत्यु को हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन



आश्रम के खिलाफ षडयंत्र रचने का आरोप
मोरना। स्वामी योगी प्रकाशानंद महाराज का कहना है कि 11 जून को उनकी पत्नी योगिनी राज नंदेश्वरी की तेरहवीं होगी। कार्यक्रम में विघ्न डालने की नीयत से एक जून की दोपहर को 15 से 20 व्यक्ति आश्रम में आए। उन्होंने आश्रम ब्रह्मचारी चंद्रमा को बुलाकर कहा कि यह हमारा आश्रम है चुपचाप यहां से चले जाओ वरना अंजाम बुरा होगा। जबकि चंद्रमा ब्रह्मचारी को मेरी पत्नी ने पांच मार्च 1994 को आश्रम से जुड़े 15 लोगों की सहमति पर गोद लिया था। आश्रम और मेरे खिलाफ कुछ लोग षड्यंत्र रच रहे हैं। मुख्यमंत्री व एसएसपी से सुरक्षा की मांग की गई है।

शुकतीर्थ योगिनी प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते अरूण व मांगेराम आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें