फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशांत की शहादत से तीन जिलों में शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशांत की शहादत पर तीन जिलों में शोक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से लोहा लेते हुए मातृ भूमि की रक्षा को अपने प्राणों की आहुति देने वाले प्रशांत शर्मा की शहादत से तीन जनपदों में शोक व्याप्त है। मुजफ्फरनगर के अलावा बागपत और मेरठ में भी शोक है।
प्रशांत का पैतृक गांव बागपत जनपद का बिजरौल है। उनके पिता शीशपाल चार भाई हैं। करीब 15 साल पहले शीशपाल और उनके बाकी तीनों बड़े भाई रामपाल, राजपाल, ब्रजपाल गांव बिजरौल से आकर शहर में बुढ़ाना मोड़ स्थित खांजापुर गांव में रहने लगे थे। अब एक भाई राजपाल शाहपुर में रहते हैं। प्रशांत का जन्म बिजरौल गांव में हुआ था। उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई शहर में चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज से की थी। इसके बाद सेना में भर्ती हो गए। पिता शीशपाल वर्ष 2003 में सेना में नायक पद से रिटायर हुए। वो वर्तमान में नरा बिजलीघर पर सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। कुटुंब के लोग बिजरौल गांव में रहते हैं। प्रशांत की बहन प्रिया उर्फ प्रियंका की शादी मेरठ के मुल्ताननगर में हुई है, जबकि प्रशांत की शादी मेरठ जनपद के अरनावली गांव में 6 दिसंबर को होनी थी। प्रशांत के शहीद होने पर तीनों जनपद में परिजन शोक में डूबे हैं।
विज्ञापन

मुझे प्रशांत से पूछना है क्यों छोड़ गया...
मुजफ्फरनगर। प्रशांत की शहादत की जानकारी पाकर अरनावली से भी लोग पहुंच गए। उनके साथ प्रशांत की मंगेतर भी आई। शहीद की मां रीतादेवी उसे देख कर फफक पड़ीं और गले से लगा लिया। यह देख कर सभी की आंखें नम हो गईं। युवती ने रोते हुए अपनी मां से कहा... प्रशांत कैसे मुझे छोड़कर जा सकता है, मुझे उससे पूछना है क्यों छोड़ गया। रात को ही फोन पर बात हुई थी, कहा था कि अपनी पढ़ाई पर ध्यान दो, तुम्हें अफसर बनना है। पास बैठी मौसी ने उसे सांत्वना दी।
भाई ने तीन आतंकी मारकर पाई शहादत: निशांत
प्रशांत के छोटे भाई निशांत का कहना है कि उसके भाई ने अपनी मौत से पहले तीन आतंकियों को मारा है। उसकी शहादत पर फख्र है। बकौल निशांत, सर्च ऑपरेशन में शामिल रहे प्रशांत के साथी मेरठ निवासी नितिन ने शनिवार सुबह फोन कर बताया कि प्रशांत ने शहीद होने से पहले तीन आतंकवादी मारे हैं। बटालियन के कमांडर ने भी फोन कर ये ही बात बताई है।
विज्ञापन

सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा
मुजफ्फरनगर। शहीद प्रशांत के घर पर परिजनों को सांत्वना देने वालों का पूरे दिन तांता लगा रहा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के अलावा पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा आदि ने परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें