फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनीत की हत्या कर शव गंगनहर में फेंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विनीत की हत्या में तीन को हिरासत में लिया
विज्ञापन

ककरौली (मुजफ्फरनगर)। परिजनों ने विनीत की हत्या करके शव को गंगनहर में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में परिजनों की शिकायत पर गांव के तीन युवकों को पूछताछ करने को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

ककरौली के गांव कम्हेड़ा निवासी विनीत पुत्र समुंदरसैन एक मई से ही घर से अचानक कहीं लापता हो गया था। परिजनों ने रिश्तेदारों व उसके दोस्तों के यहां काफी तलाश किया था, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था। परिजनों ने विनीत की हत्या की आशंका जताते हुए सोमवार को थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर लेकर गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। सोमवार की शाम को लापता विनीत का शव मीरापुर क्षेत्र के गांव भुम्मा की गंगनहर में उतराता हुआ मिला था। ककरौली पुलिस ने परिजनों को साथ ले जाकर शव की शनाख्त कराई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों ने विनीत की हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गांव के ही तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस तीन दिनों से इन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस विनीत की मौत को लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें