संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। गांव जटवाड़ा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शनिवार को प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता के दौरान भाला फेंक, शॉट पुट, डिस्क थ्रो, 100 मीटर दौड़, बैडमिंटन, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंकुर कुमार, करण कुमार, कन्हैया, नीरज यादव, विशाल, हर्ष पांडे, नीरज यादव और संदीपा मौर्या, उमा पटेल, अंशिका सिंह, करिश्मा पांडे, खुशबू ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य आकाश वाजपेयी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय कुमार, जन्मेजय कुमार, अभिनंदन सिंह, राजेंद्र कुमार, मनोज गौतम, प्रिंस त्यागी, क्रांति कुमार, चारू, श्वेता चौधरी, निवेदिता सिंह, अमन सिंह, प्रदीप कुमार, अंकुश कुमार, प्रिंस डागर, मोहित कुमार, सुभाष चंद्र एवं गौरव कुमार आदि उपस्थित रहे।