- मेरी बेटी, मेरा अभिमान और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की दिखेगी झलक
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में तीन दिवसीय फैशन इवेंट शुरू हो गया। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संस्थान के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि मेरी बेटी, मेरा अभिमान और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यक्रम में भी यही झलक दिखेगी।
संस्थान में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कार्यक्रम का पहला दिन मेरी बेटी, मेरा अभिमान पर रहेगा। दूसरे दिन लैंगिक समानता और अंतिम दिन बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम पर केंद्रित रहेगा। छोटी-छोटी बच्चियों को साथ लेकर कार्यक्रम के अतिथि वॉक करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि फैशन डिजाइनिंग के विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान कर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाकर रोजगार के अवसर खोलना फैशन स्पलैश 2023 का मूल उद्देश्य है।
इस दौरान अभिनेत्री गौरी शर्मा मौजूद रहीं। प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, फाइन आर्ट्स के निर्देशक डॉ. मनोज धीमान, मीनाक्षी काकरान, नीतू सिंह, श्रुति मित्तल, ईशा अरोरा, बिनु पुंडीर, रवि गौतम, पूजा तोमर, श्वेता राठी, शिवानी बर्मन, कहकशां मिर्ज़ा, मयंक वर्मा का सहयोग रहा।