फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा लूटने वाले गिरोह के तीन बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-रिक्शा लूटने वाले गिरोह के तीन बदमाश दबोचे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक ई-रिक्शा और ई-रिक्शा के कटे पार्ट्स बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

नई मंडी थाना पुलिस ने ई-रिक्शा लुटेरे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्यों में लायक अली उर्फ नोनू पुत्र इब्ने हसन, इरशाद उर्फ ततैय्या पुत्र यूसुफ और सुक्का उर्फ वसीम पुत्र गुलशेर निवासीगण मोहल्ला खालापार शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से एक ई-रिक्शा के साथ ही कटी हुई ई-रिक्शा के पार्ट्स भी बरामद किए गए हैं। सीओ धनंजय मिश्रा ने बताया कि तीनों आरोपी शातिराना तरीके से पहले ई-रिक्शा चालकों को फेरी करने के नाम पर पूरे दिन के लिए बुक कर लेते थे। कुछ समय साथ-साथ घूमने के बाद आरोपी ई-रिक्शा चालक को विश्वास में लेते हुए उसे नशीला पदार्थ मिला पेयजल या खाना खिला देते थे। इसके बाद शहर क्षेत्र से बाहर कहीं भी सुनसान जगह पर ई-रिक्शा चालक को फेंककर आरोपी ई-रिक्शा लूट ले जाते थे। सीओ ने बताया कि लूटी गई ई-रिक्शा को या तो कम दामों में देहात क्षेत्र में बेच दिया जाता था या फिर उसे काटकर उसके पार्ट्स बेच दिए जाते थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें