अवैध असलाह, कार, गोवंश और गोकशी के उपकरण बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात हुई मुठभेड़ में गोकशी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों मेरठ के लिसाड़ी क्षेत्र के रहने वाले है। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा, चाकू, गोकशी के उपकरण और कार आदि बरामद की। गोवंश भी बरामद किया है।
कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ विज्ञाना गांव के जंगल में गन्ने के खेत में हुई। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई के बाद तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से तमंचा, चाकू, गोकशी करने के उपकरण बरामद किए। कार और गोवंश भी बरामद हुआ। पकड़े गए शादाब, मेहराज और इंतजार मेरठ शहर के लिसाड़ी गेट के पास के रहने वाले हैं। तीनों गोकशी करने की तैयारी कर रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया।