फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सीएम करें हस्तक्षेप, हक के लिए हड़ताल पर बैठे हैं कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नुमाइश बिजलीघर पर विद्युत निगम के कर्मचारियों की हड़ताल जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर जिले के कर्मचारी हड़ताल पर रहे और धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा के बयान पर रोष जाहिर किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रकरण में हस्तक्षेप की मांग की।
खराब मौसम के बावजूद नुमाइश बिजलीघर के परिसर में विद्युत कर्मचारी एकत्र हुए। कर्मचारी नेता मुकेश मुकीम, अंकित कुमार और निविदा संविदा कर्मचारी नेता सचिन ने कहा कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री कर्मचारियों को डराकर हड़ताल खत्म कराना चाहते हैं। मगर, इस बार ऐसा नहीं होगा। हम केवल उन मांगों को पूरा करने की बात कर रहे हैं, जिन्हें सरकार पहले ही मान चुकी है। निगम के अधिकारी तानाशाही रवैया अपना रहे हैं।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के आईपी सिंह, अतुल यादव, जगरोशन, कमल सिंह, गुलजार अहमद, पवन शर्मा, नितिन अरोडा, बीबी गुप्ता, आरएन त्यागी, यूसी वर्मा, रमजित सिंह, अफजाल, कृष्ण कुमार, मनीष गुप्ता, दीपक सैनी, गिरीश कुमार, अजयपाल ने विचार रखे।

ये कर्मचारी संगठन रहे शामिल
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के धरने में पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ, राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ, राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन, अभियंता संगठन शामिल हैं।
विज्ञापन


इस तरह बाधित है बिजली
जिले में विद्युत कर्मियों की हड़ताल के चलते आठ विद्युत उपकेंद्रों और 98 बिजलीघरों पर बिजली व्यवस्था बेपटरी है। जिले के 1500 विद्युत कर्मी हड़ताल में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें