फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। छपार पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान ट्रांसफार्मर एवं ट्यूबवेलों में चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है, जिनमें दो घायल हुए हैं। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि तेजलहेड़ा खिंदड़िया चौराहा के पास तीन चोरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। गोली लगने से गांव जेवरी, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ निवासी नूरशाह उर्फ रिहान पुत्र फकीरा व गुलफाम घायल हुए हैं जबकि उनके साथी चांद मोहम्मद को भागते हुए पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से आठ हजार रुपये और पांच ट्रांसफार्मर से चुराया कई लाख का माल बरामद हुआ। पूछताछ में 15-20 अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। नूर शाह यहां थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मदीना कॉलोनी में किराए पर रह रहा था। घटना करने के दौरान अपने साथियों को बुला लेता था। यह गिरोह मेरठ के कबाड़ी को चुराया माल बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें