फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुठभेड़ में घायल दो बदमाश समेत तीन गिरफ्तार, एसआई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। लुहसाना रोड पर मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। फायरिंग में कोतवाली का उपनिरीक्षक के हाथ में भी गोली लगी। पुलिस ने दो घायलों सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह कस्बे के लुहसाना रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस एक बाइक सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। हाथ में गोली लगने से कोतवाली उपनिरीक्षक संदीप कुमार भी घायल हो गए। पुलिस ने दो घायल सहित तीनों बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक बाइक, लूट के दो मोबाइल, 1500 रुपये की नकदी, दो तमंचे व चाकू बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि घायल बदमाश अरशद व लोकेंद्र कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर अटेरना गांव के रहने वाले हैं। तीसरा बदमाश कपिल भी इसी गांव का रहने वाला है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने लूट की दो घटनाओं को स्वीकार किया है। पुलिस ने घायल बदमाशों व उपनिरीक्षक को चिकित्सालय में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें