फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शौक पूरे करने के लिए मोबाइल पर ऑर्डर लेकर करते थे तमंचों की सप्लाई, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- भोपा थाना पुलिस ने की कार्रवाई, दस तमंचे व 15 कारतूस बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भोपा थाना पुलिस ने अवैध शस्त्रों की खरीद फरोख्त करने वाले तीन आरोपी तमंचों की रुड़की में सप्लाई देने जाते समय गिरफ्तार किए हैं। इनमें से दो छात्र हैं जबकि तीसरा पेपर मिल में नौकरी कर रहा है। तीनों आरोपी शौक पूरे करने के लिए अवैध शस्त्रों के सप्लायर बन गए। तीनों दोस्त हैं। उनके पास से दस तमंचे व 15 कारतूस बरामद हुए हैं। यह तीनों मोबाइल पर ऑर्डर लेकर तमंचों की सप्लाई करते थे।

एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि भोपा पुलिस ने मेरठ जनपद के थाना इंचौली के गांव पबला निवासी रोहित,गांव नंगला शेखू निवासी निखिल व थाना फलावदा के गांव कुंडा निवासी विकास भाटी को गिरफ्तार किया गया। तीनों को ककराला रजबहे की पुलिया पर चेकिंग के दौरान स्कूटी पर जाते हुए गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


आरोपियों की स्कूटी से दस तमंचे व 15 कारतूस बरामद किए गए। बताया कि रोहित कक्षा बारह पास करने के बाद मेरठ एक पेपर मिल में नौकरी करता हैं। निखिल आइटीआई कर है। विकास भाटी बीए करने के बाद एसएसई की तैयारी कर रहा हैं। स्कूटी पर सवार होकर तीनों दोस्त रुड़की में सप्लाई देने जा रहे थे। वहां पर उनका एक दोस्त मिलता जो उन्हें तमंचे खरीदने वाले व्यक्ति के पास लेकर जाता।
यह तीनों मेरठ निवासी हर्ष से पांच से साढ़े पांच हजार रुपये में खरीद कर सात हजार रुपये तक एक तमंचा बेचते थे। तीनों दोस्त अपने शौक पूरे करने के लिए इस धंधे से जुड़े थे। तीनों के आपराधिक इतिहास व साथियों की जानकारी की जा रही हैं। तीनों आरोपी मेरठ, मुजफ्फरनगर व उत्तराखंड में तमंचों की सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अभी तक 1020 अवैध शस्त्र तथा 2030 कारतूस बरामद कर चुकी हैं। 810 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। सात मामलों में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें