फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रमोहन महाराज की फर्जी आईडी बनाने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रमोहन महाराज की फर्जी आईडी बनाने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। फेसबुक पर परमधाम न्यास के संस्थापक चंद्रमोहन महाराज की फर्जी आईडी बनाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ अक्तूबर 2019 में शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र की पंकज पत्नी प्रवीण कुमार ने 25 अक्तूबर 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि जितेंद्र निवासी रामपुर भूड़, हसनपुर जिला अमरोहा, देवेंद्र निवासी रामपुर, जेपीनगर जिला अमरोहा और हरीश निवासी हर्ष विहार, नई दिल्ली ने धोखाधड़ी से परमधाम न्यास के संस्थापक चंद्रमोहन के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने फर्जी आईडी पर चंद्रमोहन महाराज के नाम से पैसा उगाहने के उद्देश्य से उनके प्रति लगातार अशोभनीय टिप्पणी पोस्ट की। जब आरोपियों से इसका विरोध किया गया तो परमधाम के अनुयायियों को धमकियां दी गईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि मुकदमे में वांछित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें