मुजफ्फरनगर में एक युवक को 25 लाख की लॉटरी निकलने का झांसा देकर उसके खाते से साढे़ तीन लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव गांधीनगर कूकड़ा निवासी युवक नीटू एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दो माह पहले उसके मोबाइल पर एक युवती की कॉल आई थी। बताया गया कि उसकी 25 लाख की लाटरी निकली है। युवती से उसने लॉटरी के बारे में जानकारी करनी शुरू की। युवती ने उसे बातों में उलझा लिया और उससे खाते के बारे में जानकारी ले ली।
वहीं इसी बीच उसके खाते से साढ़े तीन लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई शुरू कर दी है।