फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में स्मैक के साथ पकड़े गए तीन आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। क्राइम ब्रांच और पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान तीन लोगों को 950 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि नशे के काले कारोबार के तार बरेली से जुड़े हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली के निरीक्षक (क्राइम) संजय सिंह, क्राइम ब्रांच के एसआई अजय प्रसाद गौड़ व खानकाह पुलिस चौकी प्रभारी असगर अली पुलिस टीम के साथ हाईवे स्थित जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से सहारनपुर की तरफ जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन कुछ ही दूरी पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी ली गई तो उनके पास से 950 ग्राम स्मैक बरामद हुई। सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि स्मैक के साथ पकड़े गए लोगों में भगवानपुर निवासी मो. जव्वाद, इनाम और रिहान शामिल हैं। रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस पूछताछ में पता चला की नशे के कारोबार के तार बरेली से जुड़े हुए हैं। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि बरेली से स्मैक खरीदकर हरियाणा के यमुनानगर में बेचने जा रहे थे। इससे पूर्व भी बरेली से स्मैक खरीदकर ला चुके हैं। जिसके बाद पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों का पूरा नेटवर्क तलाश करना शुरू कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि गिरफ्त में आए लोगों ने कई और लोगों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें