फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में गोकशी करने वाले तीन आरोपी दबोचे

विज्ञापन
शाहपुर पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुए गौकशी के आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शाहपुर। गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस से हुई मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हो गए। जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गांव पलड़ी में एक आम के बाग में गोकशी की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के पहुंचने ने आरोपियों ने फायरिंग कर दी। सिपाही विजय कुमार गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फिरोज उर्फ बोलर कुरैशी पुत्र मुस्तकीम और समर कुरैशी पुत्र सईद निवासी पलड़ी गोली लगने से घायल हो गए। मौके से भाग रहे खालिद पुत्र नूरदीन को भी दबोच लिया। दो आरोपी फरार हो गए। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, मांस, एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें