पुरकाजी। पुलिस ने गांव दादूपुर के जंगल में दबिश देकर अवैध शराब की भट्ठी का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 40 लीटर कच्ची शराब, 20 लीटर अवैैध शराब, यूरिया, लाहन व उपकरण बरामद किए गए हैं।
सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार सुबह क्षेत्र के गांव दादूपुर के जंगल में दबिश दी। मौके पर अवैध शराब की भट्ठी चलती मिली, जहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें गांव दादूपुर निवासी अंग्रेज, हरिद्वार के मंगलौर निवासी ज्वालासिंह व पुरकाजी के गांव मारकपुर निवासी सतनाम उर्फ सत्ता शामिल हैं। मौके से 40 लीटर कच्ची शराब, 20 लीटर अवैध शराब, दो किग्रा यूरिया, 65 लीटर लाहन के साथ ही शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए। सीओ ने बताया कि आरोपी काफी समय ये अवैध शराब बनाने के धंधे से जुड़े हैं, जिनके खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।