फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसा चोरी के मामले में मिल रही धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंसा चोरी के मामले में मिल रही धमकी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ककरौली में भैंसा चोरी होने का मामला पुलिस अधिकारियों के दरबार में पहुंचा है। हालांकि पुलिस ने भैंसा बरामद कर लिया है, लेकिन पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर एक आरोपी को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक उन्हें धमकी दे रहा है। पीड़ित पक्ष ने एसपी देहात से कार्रवाई की मांग की।
ककरौली थाने के गांव कम्हेड़ा निवासी ब्रह्मपाल अपने परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पर आया था। उसने एसपी देहात को बताया, कि दो जनवरी की रात में उसके घेर से हजारों की कीमत का भैंसा चोरी कर लिया गया था। बाद में पता चला था, कि उनके भैंसा को गांव का ही कंवरपाल व कल्लू लेकर गए हैं। दोनों को नामजद कर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की। आरोप है कि पुलिस ने कंवरपाल को गिरफ्तार कर उनका भैंसा किनौनी से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंवरपाल का चालान कर दिया। कल्लू को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। वह गांव में घूम कर उन्हें धमकी दे रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोपी कल्लू के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की। एसपी देहात को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने पीड़ित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें