गांव कालूमजरा में हुई चोरी की जानकारी देता पीड़ित
- फोटो : SAHARANPUR
12 ट्यूबवेलों से हजारों के विद्युत उपकरण चोरी
देवबंद। खेड़ामुगल पुलिस चौकी क्षेत्र के मकनपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने करीब 12 किसानों के ट्यूबवेलों से केबल ऑपरेटर, स्टार्टर समेत अन्य विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए।
मनकपुर गांव निवासी हुकम सिंह, केहर सिंह, बारू सिंह, तेजपाल, मौसम, अजब सिंह, धर्मपाल, भुल्लन सिंह, रणजीत सिंह और प्रमोद आदि किसानों के ट्यूबवेलों में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित किसानों ने खेड़ामुगल पुलिस चौकी पर दी तहरीर दी। आरोप है कि रात में पुलिस गश्त पर रहती है। बावजूद इसके चोर पुलिस की आंख में धूल झोककर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। करीब एक सप्ताह पहले भी चोरों ने कई ट्यूबवेलों में चोरी की थी। लेकिन पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। जिसकों लेकर ग्रामीणों में पुलिस के प्रति भारी रोष व्याप्त है। वहीं, पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि यदि चोरी की वारदात नहीं थमी तो संगठन आंदोलन करेगा।