फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रांतियां फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मदरसा इस्लामिया जामिया में संचालकों एवं प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर अफवाह फैलाने वालों को रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि भ्रांतियां फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मदरसा इस्लामिया जामिया में हुई बैठक में एसडीएम कुलदीप मीणा ने कहा कि एनआरसी व सीएए कानून के विरोध में जो भी लोग भ्रांतियां फैलाकर माहौल को खराब करने की कोशिश करेंगे, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीओ धनंजय कुशवाह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन, आगजनी, पथराव की घटनाओं पर पुलिस प्रशासन की ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की। अधिकारियों ने नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को इसकी जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि यह कानून नागरिकता छीनने के लिए नहीं, बल्कि नागरिकता देने के लिए है।
बैठक में इंस्पेक्टर पंकज कुमार त्यागी, मदरसा के अध्यक्ष आफताब आलम, प्रधानाचार्य मौलाना अरशद, चेयरमैन पति जहीर कुरैशी, शहर काजी जिया उल रहमान, हाजी अनवर कुरैशी, महबूब आलम, सपा नगराध्यक्ष जीशान सिबली, सभासद सलीम, मौलाना सईदुज्जमा, युसुफ कुरैशी, नूरु खां, रिजवान कुरैशी, सरफराज कुरैशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें