फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक गंगा स्नान मेले में आज से उमड़ेगा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
गंगा घाट का दृश्य - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान मुख्य द्वार पर फीता काटकर करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन

मेले में बढ़ने लगी चहल-पहल, भैंसा बुग्गी, ट्रैक्टर ट्रॉली से पहुंचे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ में कार्तिक गंगा पूर्णिमा स्नान मेले का आज से शुभारंभ होगा। मेला कोतवाली मुख्य द्वार पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान फीता काटकर शुभारंभ करेंगे। उधर, मेले में चहल-पहल बढ़ती चली जा रही है। श्रद्धालु भैंसा बुग्गी, ट्रैक्टर ट्रॉली आदि से नगर में पहुंचने लगे हैं। शासन-प्रशासन अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर बनाए हुए।
जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र तोमर ने बताया कि मुख्य स्नान आठ नवंबर को होगा। मगर, अभी से मेले का आनंद लेने के लिए श्रद्धालुओं के आवागमन से नगर में चहल-पहल बढ़ गई है। गुजरात, अमृतसर, महाराष्ट्र समेत आसपास के इलाकों से आए श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आने लगे है। मुजफ्फरनगर से दर्जनों महिला श्रद्धालुओं ने गंगा में नौका विहार का आनंद लिया। सिकंदरपुर गड़वाड़ा की महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर गंगा पूजन किया। मेरठ से आई शिक्षिकाओं ने धार्मिक स्थलों के खूबसूरत नजारे को मोबाइल में कैद किया। सूरत गुजरात से पधारी महिला प्राचीन वटवृक्ष की मन लगाकर पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। खतौली की सैकड़ों महिलाओं ने ढोलक की थाप पर धार्मिक भजनों पर जमकर नृत्य किया। अमृतसर के श्रद्धालुओं ने प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर भगवान सुखदेव मंदिर सहित सप्त ऋषि कृष्ण भगवान के मंदिर के दर्शन किए।
विज्ञापन

डेरो की जगह टेंट ने ली
मेले में स्नान करने आए श्रद्धालुओं के डेरे की फिजा बदली हुई है। श्रद्धालु किराए का टेंट लगाकर उसमें कुर्सी मेज पर भोजन करना पसंद कर रहे हैं। पर्याप्त मात्रा में भोजन भी साथ लेकर आए हैं। श्रद्धालुओं ने बताया की बेहतर सफाई व्यवस्था मेले का उल्लास को बढ़ा रही है। युवा, बुजुर्ग, बच्चे और महिलाओं द्वारा सामूहिक बैठकर भोजन करने से परिवार की महत्ता बढ़ जाती है।
सुरक्षा पर विशेष जोर, ड्यूटी कर्मियों ने आमद कराई।
एडीजी राजीव सब्बरवाल के दौरे के बाद पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। सीओ भोपा रामाशीष यादव ने बताया कि मेले के हर बैरियर चेकिंग प्वाइंट पर पुलिसकर्मी मौजूद रहेगा। ड्यूटी पर नहीं आने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट लिख आला अधिकारी को भेजी जाएगी। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन रूट से भेजे जा रहे हैं। उधर, संत महात्माओं और ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद भी बसों के आवागमन पर कोई रोकथाम नहीं की गई।
विज्ञापन

पेयजल के लिए दर-दर भटक रहे श्रद्धालु
कोतवाली परिसर गंगा की रेत में श्रद्धालुओं ने अपने डेरे जमा लिए हैं। पिछले मेलों में सुविधा के लिए श्रद्घालुओं के लिए अस्थाई नल लगाए जाते थे। लेकिन अभी तक कोई नल नहीं लगा है। जिससे श्रद्धालुओं को पानी के लिए दिक्कत उठानी पड़ रही है। श्रद्धालुओं ने पानी के उचित व्यवस्था के लिए पर्याप्त नलों की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें