मुजफ्फरनगर। उप क्रीड़ाधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि 12 से 15 नवंबर तक आगरा में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका और 17 से 20 नवंबर तक मैनपुरी में सब जूनियर बालक हैंडबाल प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके लिए शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल कराए गए। प्रदर्शन के आधार पर मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए 12 खिलाड़ी चयनित हुए। इनमें सहदेव, पवन कुमार, सचिन कुमार, अनिकेश कुमार, विनय, समीर मलिक, वंश राठोर, पीयूष, वंश कुमार सिंघल, अनंत गर्ग, शुभम शर्मा, नमन और वंशिका, लक्ष्मी, काजल, ज्योति पाल, शिवानी, आशी, प्रियांशी, सपना सिंह, अलिना, निरंजना, कोमल, रिया का चयन हुआ। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, रेनू रानी, किरन गौतम, अजय पाल, श्रवण कुमार और रामकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद