जिले में आज रहेगा राजकीय अवकाश
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते जिले में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। बाजार प्रतिदिन की तरह खुलेंगे। सरकारी कार्यालय, शराब की दुकानें, इंडस्ट्री बंद रहेगी।
एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने चुनाव के चलते सोमवार को राजकीय अवकाश घोषित किया है। सभी सरकारी कार्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे। इसी के साथ इंडस्ट्री में अवकाश रहेगा। इसका आदेश सहायक श्रमायुक्त की ओर से जारी हो चुका है। जिले की शराब की सभी दुकानें बंद रहेगी। आबकारी अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि बाजार बंद करने का कोई आदेश नहीं है। केवल राजकीय अवकाश है।