फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - किदवई नगर में 24 घंटे तक नहीं मिली बिजली

Fri, 01 Sep 2023 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- भीषण गर्मी के बीच गांधी काॅलोनी में चार घंटे तक परेशान रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के किदवई नगर, दक्षिणी खालापार और नई आबादी में जनता को 24 घंटे तब बिना बिजली के परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रांसफार्मर के फुंक जाने से लोगों को पानी तक भी नहीं मिल पाया। गांधी काॅलोनी में चार घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
किदवई नगर में बृहस्पतिवार की शाम चार बजे ट्रांसफार्मर खराब हो गया। शुक्रवार को दोपहर तक ठीक नहीं हुआ तो जनता ने अफसरों से शिकायत शुरू की। 24 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों के घरों में पानी तक नहीं आ पाया। इन्वर्टर भी डाउन हो गए। जनता गर्मी में परेशान हो उठी। 24 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो पाई। दक्षिणी खालापार और नई आबादी पूरी तरह प्रभावित रही।
विज्ञापन

वहीं, गांधी काॅलोनी में दोपहर के समय एक ट्रांसफार्मर के फुंक जाने से जनता को परेशानी उठानी पड़ी। चार घंटे बाद जाकर आपूर्ति बहाल हो पाई। अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि किदवई नगर और गांधी काॅलोनी दोनों जगह आपूर्ति बहाल हो गई है। विभाग के कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी ने किया निरीक्षण
मुज़फ्फरनगर। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने आबकारी निरीक्षकों के साथ जनपद में स्थित मेथेनॉल बनाने वाले संस्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेथेनॉल टैंकों की सुरक्षा, कैमरों के संचालन की स्थिति आदि को प्रमुखता से देखा गया। संचालनकर्ता को सुरक्षा के समस्त मानकों का शत प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें