- कार्रवाई न होने से नाराज व्यापारियों ने की पुलिसकर्मियों को हटाने की मांग
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। व्यापारी पर हमला व लूटपाट प्रकरण में कार्रवाई न होने से नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार सुबह मोरना पुलिस चौकी पर हंगामा किया। चौकी से लापरवाह पुलिसकर्मियों को हटाए जाने की मांग की।
बुधवार को कपड़ा व्यापारी अमर पाल पर जानलेवा हमले के चलते व्यापारी वर्ग गुस्से में हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने व्यापारियों को 24 घंटे में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। शुक्रवार को व्यापारियों ने चौकी पर हंगामा किया, तब थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा ने पहुंच कर सभी को समझाकर शांत किया। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए दो दिन का समय और मांगा।
व्यापारियों ने बाजार बंद कर सड़क पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इस दौरान मिंटू राठी, हवा सिंह, संजू चौधरी, ओंकार सिंह, संदीप तोमर, पंकज महेश्वरी, श्रीपाल अरुण, हरी गोपाल महेश्वरी, शरीफ अंसारी, महक सिंह प्रधान, मास्टर अरुण कुमार, राहुल पाल, सुशील पाल, मोहित पाल, रोबिन पाल, सागर पाल, रविंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
शैलेंद्र तोमर को जिला महासचिव मनायामोरना। बिहारगढ़ मार्ग पर रालोद कार्यालय पर बैठक हुई। जिसमें चौ. ओमबीर सिंह बाबा को जिला कार्यकारिणी में शामिल करने के साथ ही शैलेंद्र तोमर को जिला महासचिव, नीशू चौधरी, संदीप उर्फ सुंदर गुर्जर को जिला सचिव नियुक्त करने पर हर्ष जताते हुए उनका स्वागत किया गया। सभी ने मोरना क्षेत्र में अपराध बढ़ने पर चिंता जताई। ललित सहरावत, इकबाल आर्य, सरफराज अंसारी, निशांत, गौरव गालियान, दीपक बालियान, मोनू प्रधान आदि मौजूद रहे।