फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था का उमड़ा सैलाब, धर्मनगरी में लगा जाम

विज्ञापन
शुकतीर्थ गंगा घाट पर पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। कार्तिक गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने से धर्मनगरी शुकतीर्थ में जाम की स्थिति बनी रही। जिला पंचायत की ओर से श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। डीएम चंद्र भूषण सिंह ने गंगा घाट का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान होगा। जिसमें पुण्य अर्जित करने के लिए देश के कई राज्यों सहित दूरदराज इलाकों से आए श्रद्धालुओं की भीड़ से धर्मनगरी में जाम की स्थिति बन रही है। मुख्य गंगा घाट मार्ग पर पुलिस को सुचारु यातायात बनाए रखने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार अलसुबह को श्रद्धालुओं की गंगा घाट पर भारी भीड़ जमा हो गई।
जड़वड़ कटिया से आए श्रद्धालुओं ने बैंड बाजों के बीच गंगा घाट पर कलश पूजन किया। अमरोहा से आए श्रद्धालुओं ने मां गंगा की अविरल धारा में नारियल पुष्प अर्पित कर मनोकामना मांगी। बेहड़ा थ्रू के श्रद्धालुओं ने गंगा मैय्या की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे हेलिकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया। आश्रमों में भंडारों का आयोजन किया। डीएम ने एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार, तहसीलदार संजय सिंह , अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र तोमर, सीओ भोपा रामाशीष यादव व मेला कोतवाली इंचार्ज सुनील शर्मा से मुख्य स्नान सकुशल संपन्न कराए जाने पर विस्तृत चर्चा कर दिशा निर्देश दिए।

मुजफ्फरनगर : शुकतीर्थ में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें